राजस्थान

टैक्सी बुकिंग के दौरान 3000 रूपये की राशि के भुगतान के स्थान पर 30,000/- रूपये का भुगतान होने पर विदेशी महिला ने दी पुलिस को सूचना

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस थाना कोतवाली जयपुर उत्तर द्वारा स्लोस्कोवासिया रिपब्लिक की विदेशी महिला के द्वारा दिनांक 09.03.2026 को दिल्ली से जयपुर टैक्सी बुकिंग के दौरान 3000 रूपये की राशि के भुगतान के स्थान पर 30,000/- रूपये का भुगतान कर दिया, जिस पर टैक्सी की पहचान हेतू थाना पुलिस द्वारा अभय कमाण्ड व सीसीटीवी कैमरा की मदद से कैब के नंबर की पहचान कर कैब कम्पनी से सम्पर्क कर दिल्ली से कैब कम्पनी को 24 घण्टे में ट्रेक आउट कर महिला के रूपये वापस करवाये गये। महिला स्लोस्कोवासिया रिपब्लिक से साईंटिस्ट है जो कि IIT Delhi में कान्फ्रेंस में शामिल होने के लिये भारत आयी थी। जिसकी फ्लाईट कैंसिल हो जाने पर जयपुर घूमने के लिये आयी थी। विदेशी महिला ने दिल्ली से जयपुर के लिये एक कैब बुक की थी कैब महिला को चौडा रास्ता जयपुर में उतार कर चली गई महिला को 3-4 घण्टे बाद अपने अकाउण्टस में से 30,000/- रूपये डिडेक्शन मिलने पर उसके द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *