महिलाओं से किया वादा निभाने पर काउंसलर निशा मल्होत्रा ने जताई खुशी, सरकार का किया धन्यवाद।
जंडियाला गुरु 9 मार्च (कुलजीत सिह) जंडियाला गुरु में नगर कौंसिल की काउंसलर निशा मल्होत्रा ने महिलाओं को प्रतिमाह1000 रुपए की आर्थिक सहायता देने के वादे को पूरा करने पर आम आदमी पार्टी की सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला महिलाओं के सम्मान तथा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
काउंसलर निशा मल्होत्रा ने कहा कि चुनाव के समय महिलाओं से जो वादा किया गया था, उसे पूरा करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह जनता से किए गए वादों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह सहायता उनके घरेलू खर्चों में काफी मददगार साबित होगी। महिलाओं ने काउंसलर निशा मल्होत्रा का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमेशा महिलाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम किया है।
निशा मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा आम लोगों के हित में काम करती आई है और आगे भी जनता के कल्याण के लिए इसी तरह की योजनाएं लागू करती रहेगी। इस दौरान कई स्थानीय महिलाएं भी मौजूद रहीं, जिन्होंने सरकार के फैसले पर खुशी जताई।
कैप्शन :-(2) निशा मल्होत्रा अन्य महिलाओं का मुंह मीठ करवा कर खुशी का इजहार करते हुए।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


