यूपी, बिहार व मध्य प्रदेश की अध्यक्षा हुई मनोनीत: रुपा जायसवाल
April 11th, 2025 | Post by :- | 0 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), अखिल भारतीय कलवार-कलाल- कलार जायसवाल महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपा जायसवाल ने महासभा के संगठन को विस्तार देते हुए उत्तर प्रदेश से मीना जयसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

बिहार प्रदेश से प्रदेश की महिला अध्यक्ष नंदनी सरकार जायसवाल, मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष साधना जायसवाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता जायसवाल एवं मध्यप्रदेश से जिला सागर निवासी श्रीमती शशि राय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया है। इसके पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रूपा जायसवाल का स्वागत इंदौर जायसवाल महासभा की महिलाओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में साधना जायसवाल, मनीषा राय, सोनू जायसवाल, छाया जायसवाल, आरती जायसवाल, माया जायसवाल, शीतल जायसवाल, अर्चना मालवीय, वन्दना जायसवाल, रजनी जायसवाल, कल्पना राय, संध्या, राधा कृष्णा जायसवाल, सरिता, रेखा जायसवाल, कामनी चौकसे आदि ने स्वागत किया।

महिलाओं को सम्बोधित करते हुए रुपा जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है महासभा के वरिष्ट महानुभावों से विचार- विमर्श करके शीघ्र ही पहले चरण के सभी प्रदेशों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।