*मुमुक्षु वैभव जैन संयम पथ पर चलते हुए बने मुनिराज श्री मनमोहन विजय जी।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
*विजय इंद्रदिन्न संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बताया के 19 फरवरी 2026 के दिन वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर जैनाचार्य श्री मद विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहिब की शुभ निश्रा में मुंबई नगरी में मुमुक्षु वैभव जी ने संयम पथ ग्रहण किया। जिस समय गुरुदेव ने अपने श्रीमुख से नूतन मुनिराज का नाम श्री मनमोहन विजय जी रखा तो सभा में उपस्थित सभी भक्तों ने जयकारे लगाते हुए गुरुदेव के समक्ष अपनी हाजिरी लगवाई गुरुदेव का उत्साह एवं मुमुक्षु रतन का उत्साह बहुत ही देखने योग्य था गुरुदेव ने अपने प्रवचन में बताया के आज गुरु आत्म वल्लभ की बगिया में नया पौधा संचित हुआ है जो कि संयम के पथ पर चलते हुए वटवृक्ष की भांति जिनशासन की शोभा को चार चांद लगायेगा
इस अवसर पर विजय इंद्रदिन्न संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन, हरजीवन जैन गोराया,रक्षित जैन लोहे वाले पट्टी,अभिषेक जैन लुधियाना,श्रेयांश जैन नकोदर ,महेश जैन,दविंदर जैन प्रधान यमुनानगर,पदम जैन,विजय वल्लभ सेना के प्रधान निखिल जैन दिल्ली, लुधियाना श्री संघ से एवं अन्य संघों से सैकड़ों भक्तों ने इस दीक्षा महोत्सव का लाभ लिया।*
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


