*मनीमाजरा किला बस्ती की जैन धर्मशाला में 23 फरवरी को होगा धर्म सम्मेलन*
February 21st, 2026 | Post by :- | 2 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। पूरे भारतवर्ष में चल रहे 90 हजार से अधिक धर्म सम्मेलन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मनीमाजरा की किला बस्ती स्थित जैन धर्मशाला, सेक्टर-13 में 23 फरवरी 2026 को सायं 7 बजे भव्य धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह उनके लिए सौभाग्य का विषय है कि कार्यक्रम में एक प्रख्यात एवं ओजस्वी वक्ता श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी माता-बहनों, युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एकता का परिचय दें तथा वक्ताओं के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी से परिवार सहित उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।