अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों के जाल, नीवों तथा चारदीवारी को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया।
February 17th, 2026 | Post by :- | 37 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला सदर के गंाव खारू खेड़ा, तहसील अम्बाला छावनी, जिला अम्बाला (खसरा न0 15//22/2, 23, 24/2, 20//3/2, 4/ 7/ 8/1) में लगभग 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों के जाल, नीवों तथा चारदीवारी को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौके पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान, कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, एस0 एच0 ओ0 हरियाणा राज्य प्रर्वतन ब्यूरो, अम्बाला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित थे।
जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।