मनोज शर्मा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ कन्सट्रक्षन वर्कर लेवर यूनियन की ओर से आज सैक्टर 44 सी लेवर चौक पर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि के नाते शामिल हुये तथा उन्होंने पूरे विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि भगवान शिव का संदेश समूची मानवता के लिये है तथा वे पूरे विष्व एवं समूची मानवता के कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान षिव के भक्तों में सभी जाति,धर्म,भाषा एवं प्रांतों के लोग शामिल है तथा उनमें किसी किस्म का कोई भेदभाव नहीं है।
जैन ने कहा कि प्रयागराज,काशी सहित विभिन्न तीर्थ स्थानों पर जाने वाले लोग इस बात का प्रमाण है,जहां कोई किसी की जाति नहीं पूछता बल्कि सभी एक ही पवित्र पानी में स्नान करते हैं तथा सभी मंदिरों में समान रूप से लाईन में लग कर पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा अदभुत नजारा दुनिया के किसी अन्य देश में देखने को नहीं मिलता।
समिति के अध्यक्ष राम लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में मजदूरों एवं नौजवानों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। जो इस बात का प्रमाण है कि देश की नई पीढ़ी भी अपने धर्म के प्रति तथा भगवान षिवजी के प्रति पूरी तरह समर्पित है तथा उनमें पूर्ण आस्था रखती है।
इस अवसर पर अवधराम चौहान,चैयरमैन,राम लाल,पूर्व पार्षद,गोपाल शुक्ला, सोनी गोयल, रवि प्रकाश दूबे, राम सरिक, राजेन्द्र, गया प्रसाद यादव, सतार, महेन्द्र, संतोष, हरिराम चौहान, सुरेश चौहान तथा सुरेन्द्र प्रताप सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।





