चंडीगढ

*महाशिवरात्रि पर मनीमाजरा में भव्य कार्यक्रम, 15-16 फरवरी को होंगे विविध धार्मिक आयोजन*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मनीमाजरा स्थित शिव ठाकुर मंदिर में 15 व 16 फरवरी 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शिव ठाकुर द्वारा प्रबंधक कमेटी (रजि. नं. 1638), मनीमाजरा (यू.टी.) चंडीगढ़ की ओर से किया जा रहा है।
कमेटी के प्रधान नरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को प्रातः 5 बजे से दूध व फल प्रसाद वितरण आरंभ होगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। सायं 5 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र सहगल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। रात्रि 8 बजे से चार पहर की विशेष शिव पूजा आरंभ होगी।
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को प्रातः 5 बजे हवन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9 बजे महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
मंदिर प्रबंधक कमेटी ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *