गुमशुदा नाबालिग बालक को मात्र 4 दिन में ही किया दस्तयाब
February 8th, 2026 | Post by :- | 26 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशी डोगरा डूडी आईपीएस उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राईटस एंव एएचटी) राजस्थान जयपुर ने नाबालिक बच्चों व बच्चियों की दस्तयाबी हेतु जिला स्तर पर विशेष अभियान चला कर अधिक से अधिक गुमशुदाओ को दस्तयाब करने के निर्देश दिए थे जिसकी पालना में पुलिस थाना कालाडेरा पर दर्ज मुकदमा नंबर 29/25 में गुमशुदा नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां व वृताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड़ के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी कालाडेरा श्रीमती पूजा पूनियां पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 04.02.2026 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि प्रार्थी का नाबालिग पुत्र दिनांक 02.02.2026 को कालाडेरा कॉलेज में जाने की कहकर घर से निकला था जो आज दिनांक तक वापस घर पर नही आया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए आज दिनांक 07.02.2026 को गुमशुदा नाबालिग बालक को मानसरोवर जयपुर से दस्तयाब किया जाकर CWC के समक्ष पेश किया गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।