चंडीगढ

*महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय, प्रबंधक कमेटी की बैठक आयोजित*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। शिव ठाकुर मंदिर प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दूध एवं फलों की छवि (प्रसाद) की व्यवस्था की जाएगी। सायं 5 बजे मंदिर परिसर में प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र सहगल द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके बाद रात्रि में चार पहर की पारंपरिक पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
बैठक में नरेंद्र कुमार वर्मा, चमन लाल, प्रदीप शर्मा, दलविंदर कुमार वीके, रविंद्र मान, मदन लाल आचार्य, नीरज वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधान नरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी धार्मिक संस्थाओं एवं भक्तजनों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने का सादर आह्वान ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ

*हिमाचली छात्रों का पंजाब यूनिवर्सिटी में भी पूरा बोलबाला : जय राम ठाकुर* मनोज शर्मा, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लॉ ऑडिटोरियम में “शोभला हिमाचल 2.0” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचली छात्र आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में भी उनका विशेष योगदान देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अपनी मेहनत से नई पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में विधायक सुधीर शर्मा,जनक राज,डा. हंसराज,पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी,यशवंत सिंह नेगी तथा पुनीता चंब्याल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू,बैंक निदेशक योगेश कुमार भारतीय,दिनेश चौहान, संजीव ठाकुर,अरुण नेगी,ज्ञान चौहान,कर्तव्य वैद्य, भाजयुमो नेता शुभम तथा सीएमडी आईएएस अकादमी के कुलदीप सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों—प्रधान स्कंद शर्मा,इवेंट डायरेक्टर नरेंद्र भारद्वाज, जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार,सलाहकार तनुज गोजीन,चेयरमैन अंशुल,हर्ष,वाइस प्रेसिडेंट देवांशू तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम—की मेहनत की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली संस्कृति,प्रतिभा और छात्र एकता की झलक देखने को मिली, जिससे उपस्थित विद्यार्थियों में विशेष उत्साह रहा।