Uncategorized

75 हजार बुजुर्गों कि बुढ़ापा पैंशन काटना सरकार का निंदनीय फैसला – जगमाल सिंह रोलौं

अंबाला:अशोक शर्मा।

इंडियन नेशनल लोकदल जिला अम्बाला के पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई. बैठक इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती व जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं की अध्यक्षता में हुई. रोलों ने बताया सरकार द्वारा 75 हजार बुजुर्गों की पैंशन को काटा गया है जो बहुत ही निंदनीय फैसला है इस फैसले के बुजुर्गों को बहुत ठेस पहुंची है सरकार हर रोज जनता विरोधी फैसले लेती जा रही है जनता में सरकार प्रती भारी रोष है इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा हरियाणा में हमेशा से विपक्ष की सही भूमिका इनेलो द्वारा ही निभाई जाती है कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होते हुए भी भाजपा का ही साथ निभाती आई है उन्होंने कहा पैंशन काटने के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला हुड्डा ग्राउंड में बुजुर्गों के साथ सरकार के खिलाफ इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला की उपस्थिति में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें प्रदेशभर से बुजुर्ग हिस्सा लेंगे. वहीं इनेलो नेताओं ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया. इस मौके पर मुख्य रूप से इनेलो हल्का अध्यक्ष चरनजीत सिंह मौहड़ी, जंगवीर राणा, अंकुर चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष रूबल छपरा,आई.ऐस.ओ जिलाध्यक्ष आजादविंदर सिंह जगोली, महिला जिलाध्यक्ष रीटा केसरी, प्रवक्ता अमनदीप केसरी,भूप सिंह गुर्जर,मालक सिंह जगोली,मंदीप खैरा, जतिंद्र धूरकड़ा, जसविंद्र सकराहों, बृज भूषण पुंडीर, रिंकू जटवाड़, बलजिंदर सदौंपुर, बलजीत भानोखेड़ी, कुलबीर सौंटा, अंग्रेज खैरा, गुरजीत शर्मा, विकास बाजवा, मिंटू शर्मा मटेड़ी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *