राजस्थान

भगवान पद्म प्रभु का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ में फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी को भगवान पद्म प्रभु के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया, जिससे वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि इससे पूर्व भगवान का अभिषेक, शांतिधारा तथा सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जे.के. जैन एवं कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र सेठी ने भी पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि चंदा देवी, महेंद्र कासलीवाल, सुरेन्द्र, नव्या जैन, अक्षय-आशा गोधा, बसन्ती देवी, अजय मोजमाबाद के साथ समाज के संतोष कासलीवाल, अशोक जैन, गौरव जैन, प्रमोद गंगवाल, महावीर बडजात्या, सुधीर बोहरा तथा समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *