निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओज की ट्रेनिंग का आयोजन एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी के कॉन्फ्रैंस हाल में किया गया।
February 5th, 2026 | Post by :- | 1 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के हिदायतानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय अंबाला द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दृष्टिगत वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्य प्रगति पर है। इसी कडी में आज अम्बाला छावनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओज की ट्रेनिंग का आयोजन एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी के कॉन्फ्रैंस हाल में किया गया।
जिला चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेनिंग कैंप के दौरान बीएलओज को विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्य के दौरान सम्बन्धित को विशेष गहन पुनरीक्षण की पुरी प्रक्रिया, तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।