Skip to content
- कठूमर (लोकहित संवाददाता)| मानव सेवा को समर्पित वैश्य समाज कठूमर के तत्वावधान में सोमवार को पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल के प्रभारी निर्देशन में आयोजित इस शिविर में एसएमएस अस्पताल जयपुर एवं जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर का तकनीकी सहयोग रहा। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 156 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर के दौरान भामाशाह हरिओम फोरेस्टर एवं कन्नू खंडेलवाल की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उस समय प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला जब युवा अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल और उनकी पत्नी सविता खंडेलवाल ने एक साथ रक्तदान कर समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
समाज के महामंत्री गगन खंडेलवाल ने बताया कि अध्यक्ष लोकेश जैन के नेतृत्व एवं महिला अध्यक्ष बीना बंसल के सानिध्य में आयोजित शिविर में उन रक्तदाताओं को विशेष सम्मान दिया गया, जिन्होंने लगातार पांच बार रक्तदान किया है। शिविर में उपस्थित अखिल भारतीय पंचायत परिषद, दिल्ली के सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी ने रक्तदाताओं से कहा कि रक्तदान मानवता की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है और एक यूनिट रक्त किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।
शिविर में जैन समाज अध्यक्ष मुकेश सौंख, सुरेश खंडेलवाल, गोपेश भारद्वाज, जयप्रकाश दीक्षित, भूपेंद्र मैथना, सोमेश्वर चौधरी, कुलदीप चौधरी, मनोज चौधरी, राजेश चौधरी, रमन लाल गुप्ता, कैलाश जैन, संदीप गुप्ता, अशोक जैन, पंकज कूलवाल, ग्रामीण बैंक प्रबंधक सर्वदमन शर्मा, राजकीय महाविद्यालय के डॉ. राकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि जिनको 16 पॉइंट से ज्यादा हीमोग्लोबिन होता है उन्हें रक्तदान अवश्य करना चाहिए नहीं तो बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा बना रहता है। इस दौरान अध्यापक विष्णु साहू ने रक्तदान कर बताया कि उसका भी हीमोग्लोबिन 16 पॉइंट के लगभग था। रक्तदान कर अब ताजगी महसूस हो रही है।शिविर की सफलता में कोषाध्यक्ष छैल बिहारी अग्रवाल, मंत्री शैलू बंसल व मनोज आमेरिया, उपाध्यक्ष पारस जैन, अशोक जैन पालीवाल, लोकेश पंसारी, रविन्द्र खंडेलवाल, प्रवीण जैन, संजय जैन, अमन खंडेलवाल तथा महिला इकाई की अर्चना खंडेलवाल, नीतू बंसल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। रक्तदान शिविर में कठूमर सहित आसपास के अनेक गांवों के युवाओं ने सहभागिता निभाई।