राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह शेखावत
बहादुरगढ़ लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ (गौरव शर्मा)
बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ द्वारा एक भव्य ‘स्वागत समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान सह-प्रभारी दिनेश सिंह शेखावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में दिनेश सिंह शेखावत ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रीय संरक्षक माननीय डॉ. इंद्रेश कुमार जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संजीव सिंह सेंगर जी के ओजस्वी मार्गदर्शन में गौवंश के संरक्षण और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. इंद्रेश जी की प्रेरणा से ही आज संगठन समाज के हर वर्ग को ‘गायो विश्वस्य मातरः’ के भाव से जोड़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह शेखावत द्वारा आज निम्नलिखित महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं उनमें से मनोज अत्री प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा, पंकज गर्ग प्रदेश सचिव हरियाणा, रमेश राठी जिला अध्यक्ष झज्जर, वीरेन्द्र सिंह छिल्लर जिला उपाध्यक्ष झज्जर, हेमंत सिंह उर्फ आकाश जिला उपाध्यक्ष झज्जर, मनीष कुमार जिला उपाध्यक्ष रोहतक। समारोह के आयोजक आर.बी. गौड़ (श्री बालाजी इलेक्ट्रिक वर्ल्ड, बहादुरगढ़) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त साथियों से आह्वान किया कि वे डॉ. इंद्रेश कुमार जी और संजीव सिंह सेंगर जी के नेतृत्व में गौ-सेवा के इस मिशन को गांव-गांव तक लेकर जाएं। इस अवसर पर मनोज सिन्हा, प्रमोद सिंह, विकाश, योगेश सहगल, सतबीर सिंह चौहान, नवीन सैनी, ललित जैन, सुदेस रंगा, कविता रंगा, सीमा संखोल, अखिलेश शेखावत, नितेश स्वामी, संजय वर्मा, प्रेम सैनी, बली सैनी, डी सी सैनी, गोपाल माहेश्वरी, उत्तम मिस्त्री, कृष्ण डांगी, ज्योति, सूर्या, भानू सैनी, कविता, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।





