केंद्रीय बजट से देश के हर वर्ग को मिलेगा लाभ : रविंद्र छिल्लर बराही
February 2nd, 2026
| Post by :- Gaurav Sharma Jhajjar
| 29 Views
बहादुरगढ़ लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ (गौरव शर्मा)
जिला परिषद एवं जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने बजट को बताया विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण का बजट
जिला पार्षद एवं जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की जमकर सराहना करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग व सभी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रविंद्र छिल्लर बराही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मजबूत कदम है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। रविंद्र छिल्लर बराही ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। इसके साथ ही मध्यम वर्ग को राहत देने वाले कदम सरकार की जनहितकारी सोच को दर्शाते हैं। रविंद्र छिल्लर बराही ने कहा कि यह बजट यह साबित करता है कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर लगातार आगे बढ़ रही है। रविंद्र छिल्लर बराही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखेगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


