चंडीगढ

*श्री गुरु रविदास जन्मोत्सव पर पी.जी.आई. में भव्य कार्यक्रम, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर गुरुजी को नमन किया*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़, पी.जी.आई. चंडीगढ़ में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का गुरू पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सत्यपाल जैन पूर्व सांसद चंडीगढ़ एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के साथ-साथ भाजपा नेता एवं चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर सौरभ जोशी, पूर्व वरिष्ठ उप-महापौर दिलीप शर्मा,कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लकी,विजय पाल सिंह,रिटायर्ड डी.एस.पी, अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवतार सिंह सैनी,समाजसेवी जसपाल सिंह,प्रोफेसर अशोक कुमार सभरवाल, पंजाब यूनिवर्सिटी,स. उत्तम सिंह, चीफ पैट्रन श्री गुरु रविदास सभा पी.जी.आई. चंडीगढ़, सचिन गालव पार्षद नगर निगम चंडीगढ़ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी को नमन किया।
‘‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसैं, रविदास रहे प्रसन्न।।’गुरु जी की वाणी को याद करते हुए सत्यपाल जैन पूर्व सांसद चंडीगढ़ ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी ने सबका भला  किया है। वह किसी एक जाति नहीं बल्कि पूरी मानवता के गुरु हैं। उन्होंने सम्पूर्ण जगत में सामाजिक समरसता व एकात्मता का संदेश दिया है।
उपरोक्त कार्यक्रम में सी. एल. पंवार,एडवोकेट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, डॉ0 डी.पी. लोचन, डायरेक्टर जनरल हैल्थ (रिटायर्ड), इंदर राज अध्यक्ष अंबेडकर भवन सेक्टर 30 चंडीगढ़, प्रोफेसर पंकज वैद्य,प्रोफेसर देवी दयाल,प्रोफेसर नीलम चौधरी,प्रोफेसर जितेंद्र कुमार,प्रोफेसर संदीप संधू, बलराज बेदी एडवोकेट,मुकेश सिरसवाल कांग्रेस नेता,सतीश गर्ग,संस्थापक, अध्यक्ष श्री सत्य साईं मानव सेवा संगठन, प्रोफेसर नीलम दहिया,कार्डियोलॉजिस्ट पी.जी.आई. चंडीगढ़,किशोर चाहल उद्योगपति समाजसेवी फगवाड़ा पंजाब,डॉक्टर आर.पी. सिंह टेक्निकल ऑफीसर रिटायर्ड पी.जी.आई. चंडीगढ़,डॉक्टर एस.पी. मंडल,रविंद्र किशोर कौशिक पत्रकार,श्रीमती सुषमा शर्मा पत्रकार, चंद्रपाल अनार्य धर्मगुरु प्रोफेसर पूजा रानी, प्रोफेसर कौशल पंवार,डॉ नवनीत कौर,श्रीमती बबीता,प्रोफेसर संजीव चड्ढा,सागर बोहत,धीरज बिरला, प्रफुल्ल कश्यप एडवोकेट,श्रीमती हरविंदर कौर मोना और शेखर घारू ने भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी को नमन किया।
आयोजक प्रबंधक कमेटी श्री गुरु रविदास भवन पी.जी.आई. चंडीगढ़ ने सभी का धन्यवाद किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ

*हिमाचली छात्रों का पंजाब यूनिवर्सिटी में भी पूरा बोलबाला : जय राम ठाकुर* मनोज शर्मा, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लॉ ऑडिटोरियम में “शोभला हिमाचल 2.0” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचली छात्र आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में भी उनका विशेष योगदान देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अपनी मेहनत से नई पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में विधायक सुधीर शर्मा,जनक राज,डा. हंसराज,पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी,यशवंत सिंह नेगी तथा पुनीता चंब्याल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू,बैंक निदेशक योगेश कुमार भारतीय,दिनेश चौहान, संजीव ठाकुर,अरुण नेगी,ज्ञान चौहान,कर्तव्य वैद्य, भाजयुमो नेता शुभम तथा सीएमडी आईएएस अकादमी के कुलदीप सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों—प्रधान स्कंद शर्मा,इवेंट डायरेक्टर नरेंद्र भारद्वाज, जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार,सलाहकार तनुज गोजीन,चेयरमैन अंशुल,हर्ष,वाइस प्रेसिडेंट देवांशू तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम—की मेहनत की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली संस्कृति,प्रतिभा और छात्र एकता की झलक देखने को मिली, जिससे उपस्थित विद्यार्थियों में विशेष उत्साह रहा।