राजस्थान

शासन सचिवालय में आयोजित हुई बैठक

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में चर्चा कर आवश्यक दिशा—निर्देश प्रदान किए।
मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इस हेतु निर्देश दिए कि राज्य सरकार और एशियन डवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से प्रारंभिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) ​तैयार कर केन्द्र सरकार को स्वीकृति के लिए शीघ्र प्रेषित की जाए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन, आयोजना श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव पर्यटन विभाग, श्री प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव वित्त श्री वैभव गालरिया उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *