गजसिंहपुर,(यश कुमार)। कस्बे में रविवार को सिटी मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया चार किलोमीटर लंबी यह मैराथन गोल्डन पब्लिक स्कूल से प्रारंभ हुई आयोजन की जानकारी देते हुए संजय जुनेजा ने बताया कि सर्दी के बावजूद प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला यह मैराथन 4 किलोमीटर की रही जो गोल्डन पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर वेयर हाउस से होते हुए शिव मन्दिर धानक बस्ती से श्रीकरनपुर मार्ग से रायसिंहनगर मार्ग पर होते हुए बाबा रामदेव मंदिर रोड से स्टार सिटी कॉलोनी होते हुए पदमपुर रोड़ स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल पर पूरी हुई सभी प्रतिभागियों ने इस मैराथन को 20 से 35 मिनट के मध्य कम्प्लीट किया जिसमे सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मैराथन पूरी की इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार सपना सोनी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों को स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया इस कार्यक्रम में गोल्डन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कुलदीप सिंह भुल्लर, राजकुमार गिरधर एवं गौरव सोनी, जसपाल सिंह भुल्लर ने भी उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया इस मैराथन में समस्त प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान किए गए मैराथन आयोजन को सफल बनाने में संजय जुनेजा, इंद्रजीत सिंह, कुणाल अरोड़ा, ओम जुनेजा, परमजीत सिंह सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।




