राजस्थान

कस्बा चाकसू मे सरकारी अस्पताल से चोरी हुयी मोटरसाईकिल को आरोपी के साथ बरामद किया जाकर आरोपी पूरण मल उर्फ राजू जाट को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री राजर्षि राज आई. पी. एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण में दिनांक 13.01.2026 को कस्बा चाकसू मे स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल के परिसर से एक मोटरसाईकिल रजि. न. RJ 14 VH 4424 को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये थे। जिस पर पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर दक्षिण पर प्रकरण संख्या 22/26 धारा 303(2) BNS मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। उपरोक्त प्रकरण की वारदात एंव जिले मे चोरी एंव नकबजनी को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी व माल मशरुका की तलाश के लिये श्री ललित किशोर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के सुपरविजन व सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू जयपुर दक्षिण श्री भवानी सिंह आर. पी. एस. के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर दक्षिण श्री मनोहर लाल पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा वारदात स्थल के आस पास लगे सी सी टी वी कैमरों के फुटेज खंगाले और परम्परागत पुलिस तकनीकी सहायता से प्रकरण की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त पूरण मल उर्फ राजू जाट को चिन्हित कर महज दो दिन मे तलाश कर दिनांक 15.01.2026 को अभियुक्त पूरण मल उर्फ राजू जाट के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरुका मोटरसाईकिल रजि. न. RJ 14 VH 4424 बरामद की गयी तथा अभियुक्त पूरण मल उर्फ राजू जाट को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *