छत्तीसगढ़

भीम रेजीमेंट गरियाबंद छबि साहू बने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष व नवीन जिलाध्यक्ष पर रामानुज नेताम की हुई नियुक्ति

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ गैर राजनीतिक संगठन का प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई इसी क्रम में गरियाबंद जिले के ऊर्जावान और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले फ़िगेश्वर ब्लॉक के छबि साहू पूर्व जिलाध्यक्ष गरियाबंद को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर शीर्ष नेतृत्वकर्ताओ द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा विंग) छ.ग.की नई जिम्मेदारी सौंपा गया साथ ही भीम रेजीमेंट जिलाध्यक्ष गरियाबंद की नवीन जिम्मेदारी मैनपुर निवासी रामानुज नेताम जी को नियुक्त की गई है यह नियुक्ति 11/01/2026/से संगठन के संस्थापक मा. दिनेश चतुर्वेदी जी व सह संस्थापक मा. आर के डहरिया जी के अनुशंसा पर की गई है जिस पर दोनों नव नियुक्त साथी द्वारा शीर्ष नेतृत्वकर्ता को उनके प्रति आभार व्यक्त कर संगठन के नियमों का पालन करते हुए समाज में निरंतर समाजसेवा, निष्ठा व ईमानदारी समर्पण के साथ अपनी सक्रियता पूर्ण जिम्मेदारी निर्वहन करने की बात कही साथ ही इस नियुक्ति पर जिले में समाजजन के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *