भीषण कोहरे के मध्यनजर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा अभियान
January 9th, 2026 | Post by :- | 114 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। इलाके में बढ़ते कोहरे और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया इस दौरान पुलिस ने हाईवे व मुख्य मार्गों पर वाहनों को रोककर वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जानकारी दी व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दुपहिया वाहन चालकों एवं अन्य वाहनों के पीछे लाइट नहीं होने या खराब होने की स्थिति में रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि कोहरे में पीछे से आने वाले वाहन समय रहते दिखाई दे सकें ओर दुर्घटना से बचा जा सके थाना अधिकारी शालु बिश्नोई ने बताया कि दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा गति सीमा का पालन करने, ओवरटेक से बचने और फॉग लाइट व इंडिकेटर का सही उपयोग करने के बारे में भी वाहन चालको को जागरूक किया गया पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

https://www.facebook.com/Lokhitexpress

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।