अम्बाला:अशोक शर्मा
श्रीमती गीतांजली गोयल , सी जे एम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने केन्द्रीय कारागार, अम्बाला मे जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में 01 मुकदमे रखे गए थे। जिनमे नियमानुसार 01 का निपटारा किया गया।श्रीमती गीतांजली गोयल,सी जे एम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन मे प्रतिमाह जेल लोक अदालत का आयोजन पहले व तीसरे बुधवार को किया जाता है।
इसके अलावा वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, जिला ए डी आर सेंटर, अम्बाला में स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसके मुकदमे लगा सकते है। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं. 0171-2532142 व 9991112660 0 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत में रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढती है और लोक अदालत मे समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


