04.24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ मुल्जिमा श्रीमती श्यामा देवी को किया गिरफ्तार
January 7th, 2026 | Post by :- | 0 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा (आई.पी.एस.) ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जयपुर आयुक्तालय श्री सचिन मित्तल के द्वारा जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशा करने व बेचने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही एवं धरपकड करने हेतु समस्त जिला जयपुर उत्तर के थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिस संबंध में उक्त अभियान के दौरान श्री नीरज पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन, श्री आदित्य पूनियां सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन एवं श्री धर्म सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में थाना गलतागेट जयपुर उत्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा इलाका थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सतत् निगरानी एवं आसूचना संकलन के दौरान श्री प्रदीप सिंह हैड कानि 1229 को अवैध मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हुई। जिस पर गणेशपुरी कट शौचालय के पास दिल्ली बाईपास रोड़ जयपुर में गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर दिनांक 05-01-2026 को मुल्जिमा श्यामा देवी पत्री श्री विजय कुमार जाति सांसी (राजनट) उम्र 57 साल निवासी गणेश पुरी कच्ची बस्ती दिल्ली बाईपास रोड़ पुलिस थाना गलतागेट जयपुर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल वजन 04.24 ग्राम को जप्त किया जाकर मुल्जिमा को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमा से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के प्राप्ति स्रोत से संबंधित अग्रिम अनुसंधान गहनतापूर्वक किया जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।