राजस्थान

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई महत्वपूर्ण बैठक

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कार्यालय, केंद्रीय मुद्रणालय जयपुर में आयोजित की गई। महासंघ के संरक्षक कुलदीप यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों के प्रति अपनाए जा रहे उपेक्षापूर्ण रवैये को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
*​प्रमुख मुद्दे और आक्रोश*
​संविदा कर्मियों का नियमितीकरण विभिन्न विभागों में वर्षों से कार्यरत संविदा, प्लेसमेंट और मानदेय कर्मियों के लिए स्थाई नीति बनाकर उन्हें नियमित करना।
*पदोन्नति के अवसर* सभी कैडरों में पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करना और रुकी हुई डीपीसी (DPC) को तुरंत संपन्न कराना।
*भत्तों में बढ़ोतरी* सचिवालय के समान अन्य अधीनस्थ और मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी भत्ते प्रदान करना और अन्य लंबित भत्तों का पुनरीक्षण।
*कैशलेस इलाज (RGHS) की खामियां* आरजीएचएस योजना में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और निजी अस्पतालों में आ रही तकनीकी बाधाओं को स्थाई रूप से हल करना। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने सरकार और खेमराज कमेटी द्वारा वेतन विसंगतियों को दूर करने के वादे के साथ ही बजट घोषणा से मुकरने (वादा खिलाफी),सेवानिवृत्त के समय जीपीएफ, राज्य बीमा सहित अन्य भुगतान नहीं होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
​भरतपुर संभाग से आए प्रतिनिधियों ने RGHS योजना के तहत कर्मचारियों के गलत निलंबन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
​बैठक में तकनीकी, मंत्रालयिक, अधीनस्थ, वाहन चालक, महिला बाल विकास, होमगार्ड, मेडिकल, आईटी, शिक्षक संघ एकीकृत, जनता जल योजना, रसोइया चौकीदार, फार्मासिस्ट, और सहायक कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों ने अपनी लंबित मांगों से महासंघ को अवगत कराया।
*​आंदोलन का निर्णय*
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में सरकार की शिथिलता को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सर्वसम्मति से प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है। जिसमें प्रथम चरण में संभाग स्तर पर विशाल धरने आयोजित कर सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा। सभा में प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, संरक्षक कुलदीप यादव, महामंत्री मोहनलाल शर्मा सहित प्रमुख कर्मचारी नेता बहादुर सिंह, शेर सिंह यादव, सर्वेश्वर शर्मा,अजयवीर सिंह, प्रहलाद अग्रवाल, ओम प्रकाश श्रीमाली, प्रदीप गर्ग, मधुबाला शर्मा, रंजीत मीणा, छोटे लाल मीना, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, उमेश शर्मा, मधुबाला शर्मा, झलकन सिंह राठौड़, बजरंग सिंह शेखावत, नाथू सिंह गुर्जर,शशि शर्मा , अशोक भंडारी, धूल सिंह, देवी सहाय वर्मा, तिलक चंद शर्मा, सुभाष यादव, योगेश शर्मा,सीताराम धाभाई,वीरेन्द्र यादव, शहीदुदीन, रामनिवास जाटव, तेज प्रकाश चतुर्वेदी, चंद्रभान चौधरी,अनिश अहमद, लक्ष्मीनारायण, गुलाब सिंह, सुरेश नारायण शर्मा, प्रताप सिंह, गुलशन बागोरिया, नरेंद्र शर्मा,सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *