शहीद उद्यम सिंह चौंक में ओजस्वी वक्ता पूज्य गुरुदेव श्री अचल मुनि जी महाराज जी की छठी पुण्यतिथि जंडियाला गुरु में मनाई गई।
शहीद उद्यम सिंह चौंक में ओजस्वी वक्ता पूज्य गुरुदेव श्री अचल मुनि जी महाराज जी की छठी पुण्यतिथि जंडियाला गुरु में मनाई गई।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
श्री विजय इंदरदिन संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बतलाया कि आज शहीद उद्यम सिंह जैन स्थानक में पूज्य गुरुदेव अचल मुनि जी महाराज की छठी पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर गुरु का लंगर लगाया गया।
इस मौके पर गुरुदेव शुभम् मुनि जी महाराज एवं गुरुदेव शालिभद्र मुनि जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा की बोलने में विवेक रखना चाहिए कम बोलो पर मीठा बोलो हमें अपने गुरुदेव की पुण्यतिथि सभी को मिल कर माननी चाहिए।
मोहित जैन ने कहा कि अचल मुनि महाराज जी का 2016 का चातुर्मास आज भी हमारी आंखों के सामने ऐसा लगता हैं कि गुरुदेव आज भी हमारी दिलो में विराजमान हैं।
इस अवसर पर एस एस जैन सभा के चेयरमैन श्री आजाद कुमार जैन प्रधान श्री सतीश जैन सचिव अजय जैन श्री महावीर युवक संघ के प्रधान नीलकमल जैन कोमल जैन सेवादार जतिंदर जैन गुलशन जैन बर्तनों वाले अर्हम जैन करुण जैन सौरव जैन दीपक जैन रिदम जैन अहसास जैन सम्यक पीयूष अंकित जैन सिद्धाम निखिल अक्षित प्रेस सचिव गुलशन जैन बॉबी जैन ने अपनी हाजरी लगाई




