राजस्थान

अवैध मादक पदार्थ 12.25 ग्राम स्मेक जप्त कर अभियुक्त कानाराम नेहरा को किया गया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र ककुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब के कारोबर में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत दिनांक 02.01.2026 को इलाका थाना सामोद में कार्यवाही हेतु अत्ति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनिश पूनियां वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गोपीचन्द पुलिस निरीक्षक थाना सामोद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर आज दिनांक 02.01.2026 को थाना सामोद पुलिस टीम ग्राम मौरिजा में गस्त कर रही थी। दौराने गस्त एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा गया। जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 12.25 ग्राम मिला जिसको जब्त कर अभियुक्त कानाराम नेहरा को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *