पुलिस थाना विधाधर नगर में अवैध नशीली इंजेक्शन की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्‌तार
December 29th, 2025 | Post by :- | 65 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), जयपुर श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह, के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के द्वारा अवैध नशीली दवाईयों व इंजेक्शन तस्करों के विरूद्ध पुलिस थाना विधाधर नगर में संयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध नशीली इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले अभियुक्तगण 1.
मोहम्मद अब्दूला शाह पुत्र श्री मोहम्मद रफीक 2. प्रेम देवी पत्नी श्री रामफूल 3. रेखा देवी पत्नी श्री सोनू मालावत को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के संबंध में पुलिस थाना विधाधर नगर में प्रकरण संख्या 568/2025 धारा 112(2), 125 बीएनएस में दर्ज किया गया। बरामदगी आरोपीयों के कब्जे से Drug Abuse नशा करने के लिए अवैध रूप से बैचे जाने के लिए संग्रहित इंजेक्शन PAKAVIL 10 ML के 895 शीलबन्द शिशीयां बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।