राजस्थान

जावेद खान स्टारर फिल्म ‘ऑफलाइन’ का पहला गाना “चढ़ गई” हुआ रिलीज

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । क्रिकेट एक्सपर्ट और अभिनेता जावेद खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑफलाइन’ का पहला गाना “चढ़ गई” भव्य समारोह में रिलीज किया गया। यह गाना जयपुर के मून लाइट रेस्टोरेंट, मानसरोवर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान लॉन्च हुआ। पूर्व रणजी क्रिकेटर युनुस खान ने जावेद खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑफलाइन’ के पहले गाने “चढ़ गई” का आधिकारिक रूप से रिलीज किया। गाने के रिलीज़ मौके पर अभिनेता व सिंगर जावेद खान, राजस्थान की शान और प्रसिद्ध सिंगर राजा हसन, तथा फिल्म के लेखक-निर्देशक विजय सुथार मौजूद रहे। इस मौके पर कलाकारों और फिल्म से जुड़े तमाम सदस्यों ने गाने को लेकर उत्साह साझा किया।
राजा हसन ने बताया कि यह गाना पहले 31 दिसंबर को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन दर्शकों को नए साल से पहले ही इसका आनंद देने के लिए इसे पहले रिलीज़ किया गया है। गाने का संगीत डीजे भराली ने दिया है, जबकि इसके बोल विजय सुथार ने लिखे हैं। वहीं अभिनेता जावेद खान ने कहा कि यह गाना उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी दर्शकों के लिए उनका एक “रिटर्न गिफ्ट” है। उन्होंने दर्शकों से फिल्म और गाने को भरपूर प्यार देने की अपील की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *