आत्मनिर्भर भारत से होकर निकलेगा विकसित भारत का रास्ता : आदित्य धनखड़
December 23rd, 2025 | Post by :- | 45 Views

Bahadurgarh Lokhit Express Bureau Chief (Gaurav Sharma)

विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भरता का रास्ता स्वदेशी से होकर निकलता है। स्वदेशी हथियारों के दम पर ही आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कुछ ही घंटों पर घुटनों के बल ला दिया था। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने  आत्मनिर्भर भारत यात्रा रथ हरियाणा के स्वागत में पंहुचे बादली हलकावासियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।  उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वीर सैनिकों, मेहनती किसानों और विश्व विजेता खिलाडिय़ों का है। जिनके लिए  देश का  मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है।  उन्होने क्षेत्र की सरदारी, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, यात्रा के प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा, सह संयोजक संदीप सजूमा और नौ जिलों के प्रभारी महेश यादव का स्वागत करते हुए कहा कि बादली हलका स्वदेशी को अपनाते हुए सबसे पहले देश के  लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के विकसित हरियाणा  के सकंल्प को साकार करेगा।
आदित्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में स्वदेशी अभियान चल रहा है। हरियाणा का युवा स्वदेशी अभियान का अभिन्न अंग बन चुका है। हरियाणा में अनेक स्टार्टअप में शुरू हुए हैं। ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल के निर्माण में हरियाणा  अग्रणी है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व  में रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है।

भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकी, यात्रा के प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा, सह संयोजक संदीप सजूमा और नौ जिलों के प्रभारी महेश यादव ने बादली हलकावासियों द्वारा रथ यात्रा का जोरदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया और स्वदेशी अपनाने का जोरदार तरीके से आहवान किया। कार्यक्रम में अमित गुभाना, महावीर पेलपा, पवन लुहारी, आनंद सागर, निट्ïटू आनंद बादली , संदीप हसनपुर,रमेश कुकडौला, जयवीर कोच बुपनिया,अनिल शाहपुर, एडवोकेट अरविंद गुलिया, चिंटू सरपंच, चांद लगरपुर, सतीश व साहिल खेड़ी जट्ïट, सीमा लाडपुर, अनार सिंह निमाना, श्याम सिलाना, योगेश सोंधी, संदीप दरियापुर, अमित माजरी, मोहित खेडक़ा, भूपेंद्र देवरखाना, बलवान फतेहपुर, लक्ष्मीनारायण, जयकिशन, सुनील, टीनु,  सतनायाण पाहसौर, मोनू, दीपक, श्याम लाल बाढ़ासा, साधुराम मुंडाखेड़ा सहित काफी सख्यां में बादली हलावासी मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।