​हरियाणा उपाध्यक्ष दिनेश शेखावत की उपस्थिति में सोमवती जाखड़ ने बुलाई बैठक
December 23rd, 2025 | Post by :- | 33 Views
बहादुरगढ़ (हरियाणा), Lokhit Express Bureau Chief (Gaurav Sharma)
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ, हरियाणा के उपाध्यक्ष दिनेश शेखावत की विशेष उपस्थिति में झज्जर जिला महिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक हिसार महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सहारण के निवास एच एल सिटी बहादुरगढ़ में आयोजित की गई। यह बैठक जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सोमवती जाखड़ द्वारा बुलाई गई थी, जिसका उद्देश्य गौ सेवा के कार्यों को संगठनात्मक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना था। बैठक के दौरान, उपाध्यक्ष दिनेश शेखावत का एच एल सिटी में पहुँचने पर संगठन के सदस्यों द्वारा फूल मालाओं, बूके व शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन को उस समय और बड़ी मजबूती मिली जब युवा गौ सेवक मंजीत गोदारा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में शामिल होने की घोषणा की। संगठन में नए सदस्यों के आगमन पर हरियाणा उपाध्यक्ष दिनेश शेखावत व सभी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें गौ माता की सेवा के लिए प्रेरित किया।
​गोकुलधाम में कामधेनू गौ माता की पूजा-अर्चना जिला कार्यकारिणी की बैठक के सफल समापन के बाद, हरियाणा उपाध्यक्ष दिनेश शेखावत, जिला महिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, हिसार महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सहारण, मंजीत गोदारा, डॉ वीरेन्द्र छिल्लर, सुदेश रंगा, संतोष सोलंकी, सीमा सांखोल, कविता रंगा,  समेत सभी प्रमुख सदस्य सीधे गोकुलधाम गौ सेवा महातीर्थ, झज्जर पहुँचे।
​गौकुलधाम पहुँचने पर, संस्था के सेवादारों मैनेजर रेन्वत सिंह राठौड़ व अन्य द्वारा सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं ओर स्मृति चिन्ह देकर हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत दिनेश शेखावत एवं सभी सदस्यों ने गौ सेवा महातीर्थ का विस्तृत निरीक्षण किया और गौशाला में चल रहे कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के बाद, सभी ने श्रद्धापूर्वक कामधेनु गौ माता की पूजा-अर्चना की और आरती की।
हरियाणा उपाध्यक्ष दिनेश शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि गौ माता की सेवा करना हमारा परम धर्म है और संगठन का हर सदस्य इस पुनीत कार्य को समर्पित भाव से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने गोकुलधाम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महातीर्थ गौ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। हम माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गोकुलधाम सेवा तीर्थ को ग्रांट दिलाने की भरपूर सहयोग की कोशिश करेंगे। जिला महिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने आश्वासन दिया कि जिला कार्यकारिणी झज्जर में गौ सेवा की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन का विस्तार करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।