जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा रविवार (21 दिसम्बर) को ओटीएस सभागार में राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों के साथ संवाद करेंगे।
इस दौरान श्री शर्मा लखपति दीदियों के साथ उनकी आत्मनिर्भरता की यात्रा पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ी लखपति दीदियों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जानेंगे। मुख्यमंत्री लखपति दीदियों को टेबलेट भी वितरित करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग 19 लाख 45 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


