10.24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ मुल्जिम संजय को किया गिरफ्तार
December 18th, 2025 | Post by :- | 3 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा (आई.पी.एस.) ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जयपुर आयुक्तालय श्री सचिन मित्तल के द्वारा जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशा करने व बेचने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही एवं धरपकड करने हेतु समस्त जिला जयपुर उत्तर के थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिस संबंध में उक्त अभियान के दौरान श्री नीरज पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन, श्री आदित्य पूनियां सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन एवं श्री धर्म सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में थाना गलतागेट जयपुर उत्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा इलाका थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सतत् निगरानी एवं आसूचना संकलन के दौरान श्री प्रदीप सिंह हैड कानि 1229 को अवैध मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित विश्वसनीय आसूचना प्राप्त हुई। जिस पर ऑटोमोबाईल नगर में गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर दिनांक 16-12-2025 को मुल्जिम संजय पुत्र श्री लालचंद जाति सांसी उम्र 29 साल निवासी म.न. 230 धक्का कॉलोनी डॉ. अम्बेडकर नगर पुलिस थाना मॉडल टाउन जिला लुधियाना पंजाब हाल निवासी म.नं. 129 नागतलाई नाले के पास सुरजपोल अनाज मण्डी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल वजन 10.24 ग्राम व स्मैक परिवहन के प्रयोग में लिये जा रहे वाहन स्कुटी नंबर RJ 60 SJ 6927 को जप्त किया जाकर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया एवं मुल्जिम के खिलाफ प्रकरण सख्या 379/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। मुल्जिम से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के प्राप्ति स्रोत से संबंधित अग्रिम अनुसंधान गहनतापूर्वक किया जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।