श्री सुनील शर्मा ने राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली— मुख्य सूचना आयुक्त ने राज्य सूचना भवन में दिलाई श्री शर्मा को शपथ
December 11th, 2025 | Post by :- | 12 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्त श्री सुनील शर्मा को बुधवार को राज्य सूचना भवन में मुख्य सूचना आयुक्त श्री मोहन लाल लाठर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री शर्मा को राज्यपाल श्री बागडे ने गत 8 दिसम्बर को अधिसूचना जारी कर राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति प्रदान की थी। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।