राजस्थान

गावं हरसौली में घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने की वारदात का किया खुलासा

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 05.06.2025 की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम हरसौली में घुसकर चोरी करने के प्रयास की घटना के संबंध में परिवादी श्री नन्दराम पुत्र गोपाल जाति जाट निवासी गोब्या की ढाणी हरसौली थाना दूदू जिला जयपुर द्वारा रिपोर्ट पेश करने पर पुलिस थाना दूदू पर अभियोग संख्या 129/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिले में सम्पति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने व घटना की वारदात का खुलासा करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दूदू श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी बंशी लाल पुत्र मेहराम जाति बावरिया निवासी सोलावता थाना नरैना जिला जयपुर व सरदार पुत्र मेहराम जाति बावरिया निवासी सोलावता थाना नरैना को दिनांक 02.12.2025 को डिटेन किया जाकर बाद अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया है जिनसे अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों से अन्य वारदात खुलने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *