जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशी डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस थाना मौखमपुरा में दिनांक 29.11.2025 को रात्री मे सूचना मिली कि ग्राम बाण्डोलाव मे एक महिला व पुरुष को किन्ही लोगो ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया है इस पर पुलिस टीम थाना मौखमपुरा द्वारा मौके पर पहुंचकर मजरूबान को अस्पताल भिजवाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों की तुरंत पहचान कर अभियुक्त बिरदीचन्द व गणेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मजरूब कैलाश के खेत पर छप्परनूमा लोहे की टापरी बनी हुई है जिसमे दिनांक 28/29.11.2025 की रात्री में मजरूब कैलाश एवं महिला सोनी देवी दोनो को आरोपीगण ने एक साथ देखकर जान से मारने की नियत से कैलाश व महिला सोनी देवी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर फरार हो गये। जिससे कैलाश व सोनी देवी आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गये। उक्त घटना के संबंध में पुलिस को रात्री मे सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर अर्धजली अवस्था में मिले मजरूब महिला व पुरूष को एसएमएस अस्पताल जयपुर के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाकर मजरूबान के मृत्युकालिन कथन न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर से लेखबद्ध करवाकर मजरूब कैलाश के पर्चा बयानों पर थाना मौखमपुरा पर प्रकरण दर्ज किया गया।





