तातेडा मोड नांगल कला में हुए ब्लाईंड मर्डर का किया खुलासा
December 6th, 2025 | Post by :- | 8 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 23/11/2025 को परिवादी श्री मुकेश साई पुत्र कानाराम जाति जाट निवासी ठहर की ढाणी ईटावा भोपजी पुलिस थाना सामोद जिला जयपुर ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि मेरे भाई बंशी ने ग्राम गोविन्दगढ में कालूराम यादव कि जमीन को ठेके पर ले रखा था व उसे बुआई जुताई के लिये मजदूर रखता था, जिनमें अजमल व उसकी पत्नी उसका बेटा दिनेश व उसकी पत्नी व चार पुत्रीयां थी जो कि खेत पर ही रहते थे। उन लोगो से किसी बात पर कुछ दिनों से अनबन हो गई थी, जिस कारण बंशी ने दिनांक 18/11/25 को समय 7.34 बजे जीतू को फोन किया व कहा कि उक्त व्यक्ति मुझे मार रहे है जिसके बाद मैं व जीतू गोविन्दगढ़ खेत पर गये व तलाश किया तो वह नहीं मिला तो उसके बाद अजमल को पूछा तो उन्होने कहा कि वो तो चला गया जिसके बाद हम लोट गये रात्री 11.31 पर राजेश के फोन पर मैसेज आया कि दो लोग मुझे मारने कि बात कर रहे है व फन्दे पर लटकाने कि बात कर रहे है मेरे रूपये निकाल लिये, जब सुबह राजेन्द्र ने बताया तो हम सुबह पुनः गोविन्दगढ़ खेत पर गये परन्तु वहां बंशी नहीं मिला, इस पर अजमल को पूछा अजमल ने कहा कि वो तो गाडी पर चला गया हमने सोचा गाडी चलाने गया होगा। फिर दिनांक 22/11/25 को रात्री 11 बजे अजमल का फोन आया कि आप लोग जल्दी आजाओ आपके भाई कि तबीयत खराब है। हम वहा गये तो देखा कि हमारे भाई बंशी को उक्त व्यक्तियों ने मार कर एक पेड़ पर लटका दिया है व उसमें हाथ भी आगे की तरफ बन्धे हुये थे व जगह-जगह से खून भी आ रहा था। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ सक्त से सख्त कार्यवाही करने कि कृपा करें। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 391/25 दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी गोविन्दगढ श्री विनोद सांखला पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश कुमार को डिटेन किया जाकर मुकदमा हाजा में आरोपी से विस्तृत अनुसंधान किया जाकर पूछताछ की गई तो पाया कि मृतक बंशीधर को दिनांक 18/11/25 को दिन में आरोपी दिनेश ने अपनी बहिन के साथ नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में देखा और बाद में उसका विडियों भी बनाया और अपने पिता व अन्य को भेजा, आरोपी ने अपनी बहन के साथ मृतक के अवैध सम्बन्धों के बारे में पता चलने पर अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश वंश उसी रात्रि में मृतक बंशीधर के साथ मारपीट की व रस्सी से फंदा लगाकर पेड़ पर नदी में लटका दिया, ताकि मृतक द्वारा स्वंय आत्महत्या करना प्रतीत हो, जिससे किसी को पता नहीं चले। जिससे बाद अनुसंधान के अपराध प्रमाणित पाये जाने पर दिनांक 28/11/25 को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा हाजा में अन्य आरोपियों की तलाश व गिरफ्तार आरोपी से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।