राजस्थान

80 लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर परिवहन करने के मामले में 9 माह से फरार वांछित अभियुक्त आशीफ अयुब को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा बूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस थाना दूदू द्वारा दिनांक 28.02.25 को ईलाका थाना दूदू में ट्रक नंबर आरजे 34 जीए 7787 से अवैध 7872 लीटर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब / बीयर जप्त कर अभियोग संख्या 47/2025 दर्ज किया गया था तथा जप्त शराब की कीमत करीबन 80 लाख रूपये थी। घटना स्थल से मुल्जिमान चकमा देकर मौके से फरार हो गये थे। प्रकरण मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी दूदू श्री मुकेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए 09 माह से फरार चल रहे अभियुक्त आशीफ अयुब पुत्र अयूब मौहम्मद जाति मुसलमान निवासी गोल हताई मौहल्ला, माहरा साहब का नोहरा, जहाजपुर थाना जहाजपुर जिला भीलवाडा को जहाजपुर से डिटेन कर बाद पूछताछ दिनांक 27.11.2025 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त से अवैध शराब के कय व विक्रय के संबंध में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *