राजस्थान

10 हजार के ईनामी बदमाश त्रिलोक जाँगिड को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । थाना जयपुर, 26 नवंबर 2025 पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व), IPS संजीव नैन ने बताया की पुलिस मालपुरा गेट जयपुर पूर्व में दर्ज प्रकरण संख्या 208/2025 धारा 115(2),109(1),118(1),118 (2), 126 (2),62 (2) बीएनएस व 3 (2) (अ) एससीएसटी एक्ट में वांछित फरार अपराधी त्रिलोक जाँगिड की गिरफ्तारी के लिए, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक सिंघल मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त सागांनेर श्री विनोद शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी मालपुरा गेट डॉ. उदयभान यादव के नेतृत्व मे थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। थाना हाजा के स्पेशल टीम के कानि. योगराज 9705 की सुचना पर आरोपी त्रिलोक जाँगिड को डिटेन किया गया। श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के आदेश क्रमांक 634-44 दिनांक 25.09.2025 के तहत आरोपी त्रिलोक जाँगिड पर 10,000 हजार रूपये का ईनाम घोषित है। ईनामी त्रिलोक जाँगिड को पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व की स्पेशल टीम द्वारा डिटेन किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *