राजस्थान

देशी विदेशी पर्यटकों की सुरक्षार्थ अवैध गाईड (लपकों) के विरुद्ध पर्यटन थाने की प्रभावी कार्यवाही

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस थाना पर्यटक आयुक्तालय जयपुर द्वारा अवैध गाईडों के विरुद्द त्रिपोलिया गेट के पास जयपुर पर कार्यवाही करते हुये कुल 02 लपकों (अवैध गाईड) के विरुद्द पूर्व में प्रकरण दर्ज होने पर धारा 13 (1) (2) (3) RTT(F&R) ACT 2010 (संशोधन) अधि. 2021 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा ने बताया कि श्रीमान पुलिस महानिदेशक द्वारा मिटिंग में अवैध गाईड (लपकों) के विरुद्द कार्यवाही के क्रम में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय सचिन मित्तल, श्रीमान राहुल प्रकाश आईजी स्पेशल ऑपरेशन के निर्देशानुसार आगामी त्यौंहार, नववर्ष आदि की छुट्टियों में भारी तादाद में पर्यटक आने के कारण उनकी सुरक्षार्थ एवं सुगम पर्यटन व्यवस्था करने एवं अवैध गाईडों के खिलाफ कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रथम उत्तर श्री नीरज पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक जयपुर उत्तर श्री पीयूष कविया को निर्देश प्रदान किये गये। निर्देशों की पालना में श्री हरिओम सिंह उपनिरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा जयपुर शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों के आसपास डिकॉय आपरेशन कर 02 अवैध गाईड (लपकों) को गिरफ्तार कर इनके विरुद्द राजस्थान पर्यटन व्यवसाय (सुकरकरण और विनियमन) अधिनियम 2010 (संशोधन) अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गई। अब तक उक्त अभियान के दौरान 31 अवैध गाईड्स (लपकों) की कार्यवाही की जा चुकी है। पर्यटन पुलिस थाना जयपुर द्वारा पर्यटकों की सुरक्षार्थ एवं सुगम पर्यटन के मध्यनजर अवैध गाईड्स (लपकों) के विरुद्द अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *