जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस पुलिस उपायुक्त महोदय जिला जयपुर पश्चिम के द्वारा जिला जयपुर पश्चिम में सम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु सम्पति संबंधी अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देशो की पालना में श्री राजेश कुमार गुप्ता आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम व श्री आलोक सैनी, आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त वृत झोटवाड़ा जिला जयपुर पश्चिम के सुपरविजन मे श्री विरेन्द्र कुरील पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम को इलाके में हो रही चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा किये गये प्रयासः थाना हाजा पर दर्ज प्रकरण संख्या 462/25 धारा 305 (ए) बीएनएस मे चोरी हुये 02 लेपटॉप व 01 मोबाईल को बरामद करने हेतु ईलाका थाना में गठित टीम द्वारा लगातार गश्त, निगरानी बदमाशान व सक्रिय अपराधियो पर निगरानी रखते हुये मुखबीर मामूर कर आसुचनाएं एकत्रित कर अपराधियों का लगातार पीछा करना प्रारम्भ किया व घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो से वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल से चोरी करने वाले अभियुक्तों के फुटेज डवलप किये गये। तत्पश्चात मुखबीर खास से सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेजो मे आ रहे संदिग्ध व्यक्ति रजत विहार दादी का फाटक पर खडे है। जिनको गठित टीम द्वारा पकड़कर पूछताछ की गई तो उक्त शख्सो ने मुकदमा हाजा का माल चोरी करना बताया जिस पर मुल्जिमों को बाद अनुसंधान गिरफतार कर चोरी हुए 02 लेपटॉप को गेट बरामद कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


