जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान् पुलिस उपायुक्त दक्षिण आयुक्तालय जयपुर शहर राजर्वि राज वर्मा आईपीएस ने बताया की जिला जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना क्षेत्र में व्यापारी को युवती द्वारा प्रौपर्टी में ईन्वेस्ट के बहाने से दोस्ती कर बुलाकर अपने साथियो के साथ मिलकर अपहरण व लूट की वारदात हुई जिस पर जिले की डीएसटी साउथ व तकनिकी शाखा व समस्त अधिकारीयों को निर्देशित किया गया था। थाना मुहाना पर दिनांक 22.11.2025 को पिडित ने रिपोर्ट दर्ज करवायी की मेरे पास एक लढकी जिसने अपना नाम सीमा बताया जिसने छ माह पूर्व प्रोपर्टी बेचने व ईन्वेस्ट करने के बहाने से सम्पर्क में आकर दिनांक 21.11.2025 को शाम को फोन कर केसर चौराहा मुहाना पर मिलने बुलाया जहा पर लडकी अकेली मिली जिसने चाय पीने के बाद जब डोप करने गया तो उसके साथी मेरी कार में आकर बैठ गये मुझे बन्धक बनाकर मारपीट करते हुये ले गये जिन्होने मेरे बैंक खातो से 1 लाख रूपये फोन पे कर लिये तथा एटीएम से 78 हजार रूपये निकाल लिये तथा मुझे चौखी ढाणी के पास छोड़ दिया आदि रिपोट पर मुकदमा नंबर 1157/2025 धारा 115 (2) 128 (2) 127(2) 140 (2) 308(2) 307(2) 81(2) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई। गठित टीम द्वारा किये गये प्रयास एवं खुलासा मुहाना थाना क्षेत्र में हनीटेन में फंसाकर अपहरण व लूट की इस वारदात के खुलासे व त्वरित व कठोर कार्यवाही करने के लिए श्री ललित शर्मा अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्गदर्शन एवं श्री आदित्य काकडे सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त मानसरोवर द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग रखी गयी एवं श्री गुर भुपेन्द्र सिह पु.नि. थानाधिकारी थाना मुहाना के नेतृत्व में चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के कैमरे देखे गये जिससे मुल्जिमो के आने जाने का रूट तैयार किया जाकर तथा घटनास्थल के डाटा व संदीग्धों के मोबाईल नम्बरो तथा घटनास्थल के आस पास मुल्जिमो के मिले फोटो व हुलिया के आधार पर मुखबिर खास मामूर किया जाकर तथा तकनिकी डाटा एनालयसिस कर सभी मुल्जिमों की पहचान कर श्री राजेश कानि 9660 ने जरिये टेलिफोन बताया जाकर ीएसटी टीम साउथ मय पुलिस थाना मुहाना की टीम के उनका लगातार पिछा किया जाकर घटना में शामिल युवती मुस्कान खान उर्फ सोनिया पुत्री वाजिद अली जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी मकान नंबर 1075/05 इन्दरा कॉलोनी सेक्टर 17 पंचकूला हरियाणा हाल किरायेदार मकान नंबर 37 ए श्यामविहार घर आंगन के पास हाज्यावाला पुलिस थाना मुहाना जयपुर व विकास मीणा उर्फ विक्की मीना पुत्र श्री गिर्राज मीना जाति मीना उम्र 20 साल निवासी महादेव मंदिर के पास वार्ड नंबर 2 उनियारा जिला टोक हाल किरायेदार मकान नंबर 37 ए श्यामविहार घर आंगन के पास हाज्यावाला पुलिस थाना मुहाना जयपुर व साजिद खान पुत्र रमजानी जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी सवाईमाधोपुर रोड उनियारा जिला टोक हाल किरायेदार सांगानेर रेल्वे स्टेशन के पिछे देवनगर थाना मुहाना जयपुर व लोकेश मीणा पुत्र श्री रामस्वरूप मीना जाति मीना उम्र 20 साल निवासी बनोठा थाना सुरवाल जिला सवाईमाधोपुर व राहुल मीना पुत्र श्री चिरंजीलाल जाति मीना उम्र 20 साल निवासी बनोठा थाना सुरवाल जिला सवाईमाधोपुर को डिटेन कर पुछताछ कर बापर्दा गिरफतार किया गया है। मुल्जिमो से पुछताछ जारी है। मुल्जिमो से अन्य वारदात खुलने की संभावना है जिसके लिये आधुनिक पुलिसिंग व तकनिकी आधार से लगातार पुछताछ जारी है।




