राजस्थान

मोटरसाईकिले चोरी करने वाला शातिर बदमाश मोलू सिह गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व), IPS संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में बढ़ रही मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को मध्यनजर रखते हुये चोरी रोकने व चोरी करने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त सहायक पुलिस आयुक्तगण व थानाधिकारीगण को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लियें निर्देशत किया गया। वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री आसाराम चौधरी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त श्री विनोद कुमार सांगानेर, जयपुर पूर्व के सुपरविजन में श्री उदयभान यादव पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मालपुरा गेट के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गयी। दिनांक 25.10.2025 को श्री जुगल किशोर सोपरा पुत्र श्री नन्दलाल सोपरा जाति छीपा उम्र 52 साल निवासी प्लाट न0 29 कृष्णा विहार पल्लीवालो का बाग सांगानेर पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 10/10/2025 को हमने हमारी गाड़ी नं. RJ14 BZ 8562, जो कि Honda Activa Scooter को घर के बाहर प्लाट नं. 29, कृष्णा बिहार पल्लीवालो का बाग पर खड़ी की थी दिनांक 11/10/2025 को हमने सुबह करीब 8 ए.एम. पर देखा तो गाड़ी नही मिली आदि रिपोर्ट पर मुकदमा न0 455/2025 धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मोटरसाईकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई। घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक कियें व मुखबीर मामुर किये गये दौराने तलाश गठित टीम के कानि. केदारमल 4171 द्वारा सी.सी. टी.वी.फुटेज हुलिये के आधार पर आसुचना संकलित कर आरोपी को चिन्हित किया। जिस पर गठित टीम द्वारा शातिर चोर 1. मोलू सिह पुत्र श्री नरेन्द्र सिह जाती धानका उम्र 22 साल निवासी आरमपुर डिलावल मौहल्ला लाल दरवाजा के पास फरूखाबाद जिला फरूखाबाद यू.पी.हाल गाव सायपुरा म.न.39 कैलाशपुरी कालोनी प्रथम थाना सागांनेर सदर जिला जयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस थाना मालपुरा गेट के प्रकरण हाजा में वाछितं एक स्कुटी एक्टीवा व दो अन्य चोरी की मोटरसाईकिले थाना मालपुरागेट ईलाके से चोरी की गयी को भी बरामद किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *