भावनात्मक जुड़ाव और पूर्ण समर्पण भावना के साथ महान बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाए अधिकारी
November 11th, 2025 | Post by :- | 9 Views
सोनीपत से अश्वनी गोयल की रिपोर्ट
   
     उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला प्रशासन ने अधिकारियों से आह्वान किया है कि वे महान बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को भावनात्मक जुड़ाव और पूर्ण समर्पण भावना से सफल बनाएं। यह कार्यक्रम 14 नवम्बर को राई स्थित एजुकेशन सिटी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उपायुक्त सुशील सारवान ने 14 नवंबर को डीसीआरयूएसटी मुरथल में आयोजित होने वाले राष्टï्रीय सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम तथा राई एजुकेशन सिटी में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 नवम्बर को पहले दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल(डीसीआरयूएसटी) में राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री राई एजुकेशन सिटी में आयोजित महान बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
बैठक में उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुसार तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए सम्मान की बात है कि दो बड़े राज्य स्तरीय आयोजन एक ही दिन यहां आयोजित हो रहे हैं। इसलिए सभी विभागों को टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा ताकि दोनों कार्यक्रम पूरी गरिमा और सफलता के साथ संपन्न हो सकें।

 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।