राजस्थान

एटीएम बदलकर धोखाधडी करने वाली अन्र्तराज्य गैंग के 03 सक्रिय सदस्यो को बापर्दा किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व एवं जयपुर शहर में एटीएम बदलकर हो रही धोखाधड़ी की वारदातों को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, के दिशा निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आशाराम चौधरी आरपीएस के मार्गदर्शन मे, सहायक पुलिस आयुक्त सागांनेर श्री विनोद शर्मा आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी प्रतापनगर राजेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। परिवादी श्री रामचन्द्र पुत्र श्री हीरानन्द
पंजवानी निवासी 32/500 प्रताप नगर सांगानेर जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की मैं कुम्भा मार्ग पर 11 बजे के आस पास बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम पर कैस रूपये निकलवाने गया तो वहां पर आये लडको ने मेरे को बातो में उलझाकर मेरा एटीएम चेंज कर लिया, थोडी देर बाद मेरे बैंक खाते से एक लाख रूपये निकल गये। मैने मेरा एटीएम कार्ड चैक किया तो वो किसी और के नाम से था आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 767/2025 धारा 318(4) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। दौराने अनुसंधान थाना हाजा की स्पेशल टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखकर अपने
मुखवीर तन्त्र से प्रकरण हाजा के मुल्जिमान को ट्रेस किया गया। टीम के सदस्य गणेश कानि. को अपने मुखबीर तन्त्र की सहायता से सूचना मिलने पर आरोपियान को महाराणा प्रताप सर्किल प्रताप नगर जयपुर से पकड़ कर थाना हाजा पर लाया गया। जिनसे बाद पूछताछ जुर्म स्वीकार करने पर प्रकरण हाजा में बापर्दा गिरफ्तार कर, उनकी इत्तिला के आधार पर 27 हजार रूपये नगद, 132 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के एवं दो स्वैप मशीन को जब्त किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *