10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश आशु सिंह उर्फ आयुष ठाकुर को किया गिरफ्तार
October 29th, 2025 | Post by :- | 37 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना मालपुरा गेट जयपुर पूर्व में दर्ज प्रकरण संख्या 208/2025 धारा 115 (2) 109 (1) 118(1) 118(2)126(2)62 (2) बीएनएस व 3(2) (अ) एससीएसटी एक्ट में वांछित फरार अपराधी आयुष ठाकुर उर्फ आशु ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आशाराम चौधरी मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सागांनेर श्री विनोद शर्मा के निर्देशन मे थानाधिकारी प्रतापनगर श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। थाना हाजा के स्पेशल टीम के कानि. गणेश 9958 की सुचना पर सर्दिग्ध आयुष ठाकुर उर्फ आशु ठाकुर को डिटेन किया गया। श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के आदेश क्रमांक 634-44 दिनांक 25.09.2025 के तहत आरोपी आयुष ठाकुर उर्फ आशु ठाकुर पर 10,000 हजार रूपये का ईनाम घोषित है। ईनामी आयुष ठाकुर उर्फ आशु ठाकुर को पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व की स्पेशल टीम द्वारा डिटेन किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।