बंगाली बाबा गणेश मंदिर में हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
October 27th, 2025 | Post by :- | 13 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा आत्माराम ब्रह्मचारी गणेश मंदिर में विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अन्नकूट महोत्सव में लगभग 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल व उपाध्यक्ष व संयोजक संजय पतंगवाला व कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में सबसे पहले प्रथम पूज्य बंगाली बाबा व स्वयं आत्माराम जलेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया व अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया गया तथा विभिन्न मंदिरों के संत-महंतों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद देर रात तक दिल्ली रोड,आगरा रोड व जयपुर की विभिन्न काॅलोनियों के 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य के जयकारे लगाते हुए टोलियों के रूप में प्रसादी ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान करीब 350 के आसपास सेवादारों ने पंगत में बैठे श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण करवाई। उन्होंने बताया कि पंगत प्रसादी में 700 किलो चावल,500 किलो मूंग,500 किलो चौले,500 किलो, बाजरा,6 हजार किलो सब्जी व 1500 किलो आटे की सामग्री काम में ली गई। इस प्रसाद को करीब 150 कारीगरों ने तैयार किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।