गजसिंहपुर,(यश कुमार)। तनुजा वर्मा के 9वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर परिवारजनों एवं रिश्तेदारों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। तनुजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पिता संजय वर्मा, माता मीना वर्मा, दादा लीलू राम, दादी जानकी देवी, नाना मोहनलाल वर्मा, नानी सावित्री देवी, मामा विक्रम वर्मा, मामी कोमल वर्मा, बड़े पापा-मम्मी मोहनलाल व सुनीता, जितेंद्र वर्मा एवं सतबीर कौर सहित समस्त परिवारजनों ने तनुजा के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाई शिवांश, भाविक, अंशुल एवं तोशू वर्मा ने अपनी प्यारी बहन तनुजा को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हमेशा खुश रहे, खूब पढ़े-लिखे और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करे। परिवारजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि तनुजा का जीवन खुशियों से भरा रहे और वह अपने परिवार का नाम रोशन करे। लोकहित एक्सप्रेस परिवार की ओर से तनुजा को 9वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारा प्यार।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


