राजस्थान

सम्पति सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्द पुलिस थाना विधाधर नगर उत्तर की बड़ी कार्यवाही,एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी के 7 दुपहिया वाहन बरामद

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्री करण शर्मा ने बताया कि थाना विधाधर नगर पर दिनांक 22.09.2025 को विधाधर नगर जयपुर मे एक रिपोर्ट परिवादी श्री महेश कुमार भारद्वाज से इस आशय कि प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल RJ-45-SA-2384 टीवीएस स्पोर्टस रंग लाल काला को लेकर स्वास्तिक भवन अम्बाबाडी जयपुर गया था तथा 9.35 ए.एम. पर कार्यालय के बाहर बाईक लॉक लगाकर खड़ी की और कार्यालय के अन्दर चला गया। समय 11.30 ए.एम. पर बाहर आने पर बाईक नहीं मिली। कृप्या बाइक बरामद कर मुझे दिलवाने की कृपा करे। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर उत्तर पर वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। सम्पति सम्बन्धित अपराधियो की गिरफ्तारी व माल मशरुका की बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त श्रीमान बीजू जार्ज जोसेफ एवं अति० पुलिस आयुक्त (प्रथम) श्री मनीष अग्रवाल के द्वारा प्रदत निर्देशो के क्रम उक्त वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की दस्तयाबी व गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा के निर्देशन एवं अति० पुलिस उपायुक्त उत्तर (द्वितीय) श्री बजरंग सिहं शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर श्री शिवरतन गोदारा के सुपरविजन में श्री नरेन्द्र खीचड़ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर (उत्तर) के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा वाहन चोरी की वारदातों को चिन्हित कर वारदात करने वाले मुलजिमान की तलाश की गई। थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटरसाईकिलों की चोरी की वारदात के आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड फुटेज के आधार पर टीम द्वारा विशेष प्रयत्न कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की चिन्हित करते हुए संदिग्ध
वाहन चोरों के बारे में आसुचना जुटाते हुए तलाश की गई। गठित टीम के मुलाजमान मुकेश कुमार कानि. 3238, श्री महिपाल सिंह कानि. 11777 द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर संदिग्ध शख्स को मोटरसाईकिल सहित दिनांक 28.09.2025 को थाना विधाधर नगर क्षेत्र में बीड सरकारी स्कुल के पीछे रोककर पूछताछ की तो उक्त शख्स मोटरसाईकिल के बारे में कोई जानकारी नही दे पाया। जिस पर उक्त शख्स को डिटेन कर पूछताछ की मुलजिम मोहम्मद शाहिद कुरेशी उर्फ शानू पुत्र मोहम्मद साबिर कुरेशी उम्र 27 साल निवासी डैम नम्बर 01 बड़ा पार्क के पास बंधा बस्ती शास्त्री नगर पुलिस थाना शास्त्री नगर जयपुर के पास पुलिस थाना विधाधर नगर के मुकदमा नंबर 422/2025 धारा 303 (2) बीएनएस की चोरी की मोटरसाईकिल होना पाया गया। जिस पर उक्त शख्स को मुकदमा में गिरफतार कर पूछताछ करने पर मुलजिम द्वारा पुलिस थाना विधाधर नगर, पुलिस थाना शास्त्रीनगर, पुलिस थाना संजय सर्किल एवं पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर के क्षैत्राधिकार से कुल 07 मोटरसाईकिल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया जिसकी इतला पर श्रीनाथ टावर की वाहन पार्किंग व सनमुन टावर परिसर की वाहन पार्किंग में 06 मोटरसाईकिलें चोरी कर छिपाकर खड़ी करना स्वीकार किया जिनकी इतला पर उक्त मोटरसाईकिलें बरामद की गई है। मुलजिम द्वारा अपने शौक पूरा करने के लिए तथा नशे हेतु रुपये जुटाने के लिए वाहन चुराना स्वीकर किया है। मुल्जिम पुलिस अभिरक्षा मे चल रहा है, जिससे वाहन चोरी की अन्य वारदातो के सम्बन्ध मे पुछताछ जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *