कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना करधनी में 01 मुकदमा दर्ज व 2 आरोपी को गिरफतार व एक नाबालिक को निरूद किया
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे साईबर शिल्ड अभियान के दौरान श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) श्री हनुमान प्रसाद आई.पी.एस. के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जयपुर (पश्चिम) श्री आलोक सिंघल आरपीएस के सुपरविजन में झोटवाडा एसीपी श्री सुरेन्द्र सिह आरपीएस व साईबर सैल प्रभारी श्री हरिराम जाखड़ आरपीएस व साईबर सैल टीम, तकनीकी शाखा जयपुर पश्चिम के अथक प्रयासों से आयुक्तालय जयपुर के जिला जयपुर पश्चिम में साईबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना करधनी थाने मे 1 मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपीयो को गिरफतार किया गया व एक नाबालिक को निरूद किया गया है। श्रीमान महानिदेशक पुलिस साईबर क्राईम एससीआरबी एंव तकनीकी सेवाए राजस्थान जयपुर के द्वारा साईबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना करधनी क्षेत्र मे दो आरोपियो को गिरफतार व एक नाबालिक को निरूद किया गया बाद पूछताछ पर आरोपियों ने बताया की वे लोग नागपुर महाराष्ट्रा से गरीब लोगो को व कोलेज स्टूडेन्टस को 5000 हजार से 7000 रूप्ये का लालच देकर वहां पर खाते खुलवाते और फिर जयपुर मे आकर इन खातो को 15000 रूप्ये से लेकर 25000 तक इन खातो को बेचने के लिये आये थे। आरोपीयो के पास 11 चैक बुक और 9 बैंक पास बुक 13 एटीएम कार्ड व 8 सीम मिली उक्त सभी अकाउन्ट नये खोले गये है। आरोपियो के द्वारा अब काफी खाते बेचे गये है जिनका अनुसधान जारी है। 1. आशिष नीलकण्ट मूण्डे 2 जयन्त शंकर अतकरी के द्वारा लोगो से खाता खरीद कर अन्य साईबर काईम करने वालो को उपलब्ध करवाकर लाभ प्राप्त करना जुर्म धारा 318 (4) 316 (2) बी.एन.एस. का अपराध प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।





